युवती को मारपीट कर घायल किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अमरोहागजरौला में एक युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। बाबू की बेटी फरहीन अकेली थी, तभी सतार और उसके परिवार के लोग घर में घुस आए और उसे घायल कर दिया। आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

गजरौला। घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट कर दी गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ साहबपुर निवासी बाबू व सतार के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बीती चार मई को बाबू की बेटी फरहीन घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी सतार व उसके परिवार के लोग बाबू के घर में घुस आए व उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर होने पर आरोपी फरार हो गए। घायल को सीएचसी लाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में सत्तार, इंसाफ अली, इंसार व शबाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
ये भी पढ़ें:घर में घुसकर मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


