Violence Erupts in Ramdol Procession Over Unauthorized DJ Use 70 Youths Booked रामडोल शोभायात्रा में बिना अनुमति डीजे बजाने से रोकने पर हंगामा काटने में 73 पर मुकदमा, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsViolence Erupts in Ramdol Procession Over Unauthorized DJ Use 70 Youths Booked

रामडोल शोभायात्रा में बिना अनुमति डीजे बजाने से रोकने पर हंगामा काटने में 73 पर मुकदमा

Amroha News - रविवार को शहर में रामडोल शोभायात्रा में बिना अनुमति डीजे बजाने पर युवकों ने हंगामा किया। आयोजकों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 60-70 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 20 Aug 2025 02:04 AM
share Share
Follow Us on
रामडोल शोभायात्रा में बिना अनुमति डीजे बजाने से रोकने पर हंगामा काटने में 73 पर मुकदमा

शहर में रविवार को निकली रामडोल शोभायात्रा में बिना अनुमति डीजे बजाने से रोकने पर ट्रैक्टर में सवार होकर आए युवकों ने जमकर हंगामा काटा। आयोजकों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ट्रैक्टर को सड़क के बीचोबीच खड़ा कर जाम लगा दिया। माहौल खराब कर शांति भंग करने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने रामडोल कमेटी अध्यक्ष कपिल शर्मा की तहरीर पर तीन नामजद समेत 60-70 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। जानकारी के मुताबिक बीती 17 अगस्त को जन्माष्टमी पर शहर में ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा निकाली गई थी।

श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष कपिल शर्मा ने शोभायात्रा में डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया था। शोभायात्रा में छोटी-बड़ी करीब 170 झांकियां शामिल थीं, जिन्हें बिजनौर रोड पर खड़ा कराया गया था। कमेटी पदाधिकारियों ने नंबरिंग देकर इन झांकियों को शोभायात्रा में शामिल किया था। शाम में करीब पांच बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की प्रेम विहार कॉलोनी निवासी मनवीर, पिलक कॉलोनी निवासी रितिक शर्मा व कांठ रोड निवासी रॉबिन शर्मा अपने साथ 60-70 युवकों को लेकर टीपी नगर चौराहे पर आ गए। इन युवकों ने ट्रैक्टर पर डीजे लगा रखा था। सभी युवक डीजे लेकर जबरदस्ती बिना अनुमति शोभायात्रा में घुसने लगे। कमेटी अध्यक्ष कपिल शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच विरोध किया तो आरोपियों ने हंगामा कर दिया। गाली-गलौज कर मारपीट की। जबरदस्ती डीजे बजाने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने शोभायात्रा मार्ग पर डीजे लगे ट्रैक्टर को बीच में खड़ा कर जाम लगा दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को युवकों को खदेड़ते हुए शोभायात्रा रूट खाली कराना पड़ा। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में कमेटी अध्यक्ष कपिल शर्मा की तहरीर पर मनवीर, रितिक शर्मा व रॉबिन शर्मा के अलावा 60-70 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो से चेहरों की पहचान की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।