पुलिस के देर से पहुंचने पर भड़की भीड़

Feb 15, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - मोहल्ले में युवक उत्पात मचा रहे थे, जब पुलिस केवल दो-तीन सिपाही मौके पर पहुंची। पथराव की सूचना से तनाव बढ़ा, जिसमें पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हुए। कोतवाली पुलिस को गुस्साए लोगों का सामना करना पड़ा। घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।

पुलिस के देर से पहुंचने पर भड़की भीड़

बताया जा रहा है कि युवक मोहल्ले में जिस वक्त उत्पात मचा रहे थे, उस वक्त सिर्फ चौकी से दो-तीन सिपाही ही मौके पर पहुंचे, जो हालात को संभाल नहीं पाए। इसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया। दोनों तरफ से भीड़ बढ़ती चली गई। इसी दौरान कांवड़ियों पर पथराव की सूचना से तनाव की स्थिति बन गई। काफी देर से पहुंची कोतवाली पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद मोहल्ले में तो विवाद शांत हो गया, लेकिन गुस्साए लोगों ने कोतवाली में जमकर भड़ास निकाली। कोतवाल के नहीं पहुंचने को लेकर भी नाराजगी जताई। पथराव में सिपाही समेत ये लोग हुए घायल अमरोहा।

पथराव में सिपाही शोएब रज़ा खान के अलावा विद्या देवी व शिखर समेत पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए शहर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस देर रात तक मामले में कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;