रास्ते में जलभराव व गंदगी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रास्ते में जलभराव व गंदगी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Amroha News - ग्राम झुंडी माफी के ग्रामीणों ने जलभराव और गंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने...

Oct 16, 2025 12:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

रास्ते में जलभराव व गंदगी पसरी होने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रास्ते की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम झुंडी माफी के मुख्य रास्ते पर जलभराव के साथ ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके विरोध में ग्रामीण गुरुवार की सुबह इकट्ठा हुए तथा ग्राम प्रधान व सफाई कर्मी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। वहीं कई महीनों से सफाई कर्मचारी गांव में सफाई करने नहीं आया है। ग्राम प्रधान से इस समस्या का समाधान करने को कहते हैं तो वह कोई सुनवाई नहीं करता है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने इस संबंध ज्ञापन भेजा था लेकिन उस पर भी कोई अमल नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराने पर जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र, हरिओम, अंकित पाल, गोविंद, नरेश, हरि ज्ञान, अक्षय सिंह, दीपक, विक्रम, विवेक, भीमसेन, राहुल, डा.अमरपाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।