आदमपुर में पकड़े गए 1000 से अधिक बंदर, ग्रामीणों को राहत
Amroha News - गंगेश्वरी ब्लाक के आदमपुर गांव में 1000 से अधिक बंदरों को पकड़कर वन विभाग के जंगल में छोड़ा गया है। ग्रामीण बंदरों के आतंक से परेशान थे, जिससे 60 से अधिक लोग घायल हो चुके थे। ग्राम प्रधान कमला देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बंदर पकड़ने की टीम बुलाई, जिसने सफलतापूर्वक बंदरों को पकड़ लिया।

ढवारसी। गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव आदमपुर में 1000 से अधिक बंदर पकड़कर वन विभाग के जंगल में छोड़े गए हैं। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि गांव में बंदरों के आतंक की वजह से लोग परेशान थे। बंदर महिला व बच्चों को काट रहे थे। पिछले दो माह के भीतर बंदरों के हमले में 60 से अधिक ग्रामीण घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बंदर पकड़वाने की मांग की थी। इस पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में करीब दस ग्रामीणों ने चंदा एकत्र किया। इसके बाद हरियाणा के पलवल की टीम से संपर्क किया गया।
टीम गांव पहुंची और पिंजरा लगाकर बंदर पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सात दिन में 1000 से अधिक बंदर पकड़कर वन विभाग के जंगल में छोड़े गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि करीब बंदर 1000 पकड़े जा चुके हैं। बंदर पकड़े जाने से ग्रामीणों को खासी राहत मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


