दस महीने से लापता मजदूर को ढूंढने की लगाई गुहार
अमरोहा के गांव रसूलपुर में ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दस महीने से लापता मजदूर आशाराम की बरामदगी की मांग की। ज्योति ने बताया कि उसके पति को मजदूरी करने के लिए पड़ोसी गांव ले जाया गया था, लेकिन वह वापस नहीं आए। पुलिस से कोई सुनवाई नहीं होने पर एसपी से मदद की गुहार लगाई गई।

अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी ग्रामीण मंगलवार को एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे तथा दस महीने से लापता मजदूर की बरामदगी की गुहार लगाई। गांव निवासी ज्योति ने एसपी को बताया कि पति आशाराम पिछले दस महीने से लापता है। मजदूरी कराने की बात कहकर पड़ोसी गांव के लोग उन्हें साथ ले गए थे। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आए। आरोप लगाया कि उनके साथ गए लोगों से बात की तो उन्होंने कोई सही बात नहीं बताई। साथ ही गजरौला में चौकी के पास छोड़ने की बात कही। कहा कि गजरौला पुलिस के पास भी गए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


