Amroha News: ग्राम प्रधानों ने की जल्द विकास कार्य शुरू कराने की मांग
Amroha News: ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को एक बैठक में अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और लंबित विकास कार्यों की तत्काल स्वीकृति की मांग की। उन्हें चिंता है कि कार्यों में देरी के कारण गांवों में विकास रुक गया है और समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

Amroha News: ब्लॉक क्षेत्र में बीते करीब तीन माह से ड्यूज संबंधी कार्य लंबित होने व राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग से होने वाले विकास कार्यों की मंजूरी नहीं मिलने पर मंगलवार को ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूट पड़ा। ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित कार्यों को तत्काल स्वीकृति देने की मांग की। खड़ंजा व रास्तों की मरम्मत, हैंडपंप रीबोर व मरम्मत, सफाई सेनेटाइजेशन, फॉगिंग, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग व स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्य शीघ्र शुरू कराने पर जोर दिया। कहा कि कार्य अटके होने से गांवों में विकास प्रभावित है व ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उधम सिंह, हरीश यादव, विक्रम सिंह, चीनू कुमार, जयपाल सिंह, राजपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, दुष्यंत कुमार समेत अन्य ग्राम प्रधान व प्रशासक मौजूद रहे।


