Amroha News: धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का कार्य रही वीएचपी : अग्रवाल
Amroha News: -जन्माष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाते हुए बोले पदाधिकारी-आगामी 2 अक्तूबर को सैदनगली में होगा संत सम्मेलनफोटो संख्या एक है। हसनपुर, सं
Amroha News: जन्माष्टमी के मौके पर नगर के मोहल्ला कायस्थान खंड में शुक्रवार शाम आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया।प्रखंड अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना तथा धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए कार्य करना है। स्थापना दिवस पर संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। परिषद के अध्यक्ष एवं राम जन्मभूमि आंदोलन का मुख्य चेहरा रहे अशोक सिंघल के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया। पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी कार्य दिवसों में हसनपुर के अन्य खंडों एवं उपखंडों में भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष पर आगामी 2 अक्तूबर को सैदनगली में संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में संत समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में संगठन मंत्री वैभव कुमार, प्रखंड मंत्री अमित शर्मा, खंड अध्यक्ष यादराम सिंह, गंगा प्रसाद प्रजापति, धर्मपाल प्रजापति, राहुल सिंह, अहम जोशी, मठ-मंदिर प्रमुख रवि शंकर शर्मा, वरुण कुमार व रुद्र मौजूद रहे।


