ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा ब्लाक प्रमुख सीट पर दिग्गजों के अरमान धराशायी

अमरोहा ब्लाक प्रमुख सीट पर दिग्गजों के अरमान धराशायी

ब्लाक प्रमुख पद पर आरक्षण की सूची जारी होते ही दिग्गजों के अरमान धराशायी हो गए हैं। कई दिग्गजों की सीट बदलेगी तो कई को अपने लिए नया ठिकाना देखना...

अमरोहा ब्लाक प्रमुख सीट पर दिग्गजों के अरमान धराशायी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 04 Mar 2021 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

ब्लाक प्रमुख पद पर आरक्षण की सूची जारी होते ही दिग्गजों के अरमान धराशायी हो गए हैं। कई दिग्गजों की सीट बदलेगी तो कई को अपने लिए नया ठिकाना देखना होगा। आरक्षण के बाद बनते बिगड़ते चुनावी समीकरण को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

अमरोहा जनपद में छह ब्लाक प्रमुख के पद हैं। जिसमें तीन पद अनारक्षित की श्रेणी में घोषित हुए हैं। इसमें जोया, धनौरा और गंगेश्वरी ब्लाक प्रमुख का पद शामिल है। जबकि अमरोहा ब्लाक प्रमुख का पद एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। गजरौला ब्लाक प्रमुख की सीट ओबीसी महिला वर्ग के खाते में आई है। हसनपुर ब्लाक प्रमुख ओबीसी वर्ग का बनेगा। बताया जा रहा है कि अमरोहा ब्लाक प्रमुख की सीट पहली बार एससी महिला वर्ग में आरक्षित हुई है। सीट एसीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से दिग्गजों के अरमान धराशायी हो गए हैं। कई दिग्गजों को अपने लिए नया ठिकाना देखना होगा। जबकि जोया, धनौरा और गंगेश्वरी ब्लाक प्रमुख का पद अनराक्षित की श्रेणी में आने से कई दिग्गजों के चेहरे खिल उठे हैं। चुनाव लड़ने के समीकरण बन गए हैं। भावी उम्मीदवार चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। तीनों पदों पर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी की दौड़ आसानी नहीं होगी। गौरतलब है कि 21 मार्च को ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें