आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तोड़फोड़, दवा बिखेरी

Apr 08, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर के मंगरौला स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात लोगों ने सोमवार रात तोड़फोड़ की। खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर दवा बिखेर दी गई। घटना का पता मंगलवार सुबह चला जब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर महिमा यादव ने ड्यूटी पर पहुंचकर देखा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तोड़फोड़, दवा बिखेरी

​हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात लोगों ने सोमवार रात जमकर तोड़फोड़ की। खिड़की व दरवाजों के शीशे तोड़ने के संग दवा बिखेर दी। सूचना पर यूपी 112 ने मौका मुआयना किया है। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला, जब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर महिमा यादव ड्यूटी पर पहुंचीं। केंद्र के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई थीं और अंदर सेफ अलमारी में रखीं दवा बिखरी पड़ी थीं। महिमा यादव ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। महिमा यादव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक माह पूर्व भी अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर केंद्र से एक प्रिंटर चोरी कर लिया गया था, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।​

माना जा रहा है कि सोमवार रात भी चोर केंद्र में चोरी के इरादे से घुसे थे। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है जिससे कि सरकारी संस्थानों को सुरक्षित रखा जा सके। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।