Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsValmiki Jayanti Celebrated with Grand Procession in Barkheda Sadat
शोभायात्रा निकालकर मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव

शोभायात्रा निकालकर मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव

संक्षेप:

Amroha News - केंद्रीय निगरानी समिति के प्रदेश कोर्डिनेटर संतोष कुमार के नेतृत्व में गांव बरखेडा सादात में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और...

Thu, 9 Oct 2025 04:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के प्रदेश कोर्डिनेटर संतोष कुमार के नेतृत्व में बुधवार को गांव बरखेडा सादात में शोभायात्रा निकाली गई। भगवा झंडा फहराकर धूमधाम से भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया गया। प्रदेश कोर्डिनेटर ने कहा की वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने पर वाल्मीकि समाज के लोग प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की सरकार से मांग की। इस दौरान विहिप जिला उपाध्यक्ष डा.संजय, गोविंदराम, गोपीराम, हरपाल सिंह, महेश सिंह, प्रिंस, आकाश, गौरव, हिमालय, तन्नु, अजय आदि मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।