Amroha News: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की लंबी उम्र की कामना
Amroha News: उत्तर प्रदेश जनपद अमरोहा में वैश्य समाज ने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्मदिन पर रियासत मंदिर में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। यह समारोह हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 2010 में मंत्री पर जानलेवा हमला हुआ था। सदस्य उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।

Amroha News: वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद अमरोहा की शाखा द्वारा उत्तर प्रदेश के वैश्य समाज के नेता उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्मदिन के अवसर पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा रियासत मंदिर में रविवार को भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। कैबिनेट मंत्री के लंबी उम्र की कामना की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 12 जुलाई सन 2010 में प्रयागराज में कुछ गुंडों एवं माफियों द्वारा मंत्री पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था जिसमें नंदी बुरी तरीके से घायल हो गए थे उसी दिन से उनके समर्थकों एवं वैश्य समाज द्वारा पुनर्जीवन प्राप्त होने पर 12 जुलाई को प्रति वर्ष पुन: प्राप्ति जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष करुणेश गोयल, जिला महामंत्री विशाल गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, संरक्षक विनोद गुप्ता, रविराज सरन, युवा नगर अध्यक्ष दीपक बंसल, युवा महामंत्री मनु कमल गुप्ता, युवा कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल,अभय आर्य, विवेक अग्रवाल,विष्णु दयाल अग्रवाल एड, शरद अग्रवाल, सीए विवेक गोयल,अनुपम गर्ग, कमलेश चंद अग्रवाल,प्रदीप कौशल,डा. अनुराग गोयल,डा.आशुतोष गोयल,राजेंद्र गुप्ता, संजीव माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, योगेश जैन, शरद जैन, मुकेश गुप्ता, अनिल खंडेलवाल, अर्पित खंडेलवाल,आलोक अग्रवाल,अर्पण सिंघल,मनुज गोयल,विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।


