शिक्षामित्र-अनुदेशकों के खाते में पहुंचा बढ़ा मानदेय
हसनपुर में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय वृद्धि के बाद उनके खाते में पहुंच गया। इस खुशी के मौके पर मिठाई बांटी गई। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि संगठन लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहा था।

हसनपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धि के बाद शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा हुआ मानदेय उनके खाते में पहुंच गया। इसके साथ ही खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी की रुखालू न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह संवेदनशील निर्णय उनके और उनके परिवारों के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी।इस
मौके पर अनुदेशक विलेश चौहान और दीक्षा शर्मा, शिक्षा मित्र राशिद अली, संतराम सिंह, दारा सिंह और विनोद कुमार, विकास राहुल, डा. रमेश सिंह, इंचार्ज अध्यापक मदनपाल, सहायक अध्यापक अमित कुमार, अजय सागर, मनीष कुमार और रेनू कंसल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


