Amroha News: 22 जुलाई को जिले के दौरे पर आएंगे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष
Amroha News: उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 22 जुलाई को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान परिसीमन और आरक्षण पर चर्चा होगी। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक भी करेंगे।

Amroha News: उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 22 जुलाई को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ परिसीमन और आरक्षण को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें जिला पंचायत प्रशासक, क्षेत्र पंचायत प्रशासक, पांच बीडीसी व पांच ग्राम प्रशासक मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रामअवतार सिंह, सदस्य सेवानिवृत्त जज ब्रिजेश सिंह, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त डॉ.अरविंद कुमार चौरसिया आईएएस व एसपी सिंह आईएएस आएंगे।
बैठक की तैयारी
सोमवार को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने सभी बीडीओ, डीपीआरओ, एडीओ पंचायत के साथ बैठक की। कहा कि जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक होगी। इसके अलावा किसी एक ब्लॉक व ग्राम पंचायत का भ्रमण भी वह कर सकते हैं। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत प्रशासक ललित तंवर, छह ब्लॉक प्रशासक, पांच बीडीसी देवराज सिंह अमरोहा, अतुल चौधरी जोया, देवेंद्र सिंह खड़गवंशी हसनपुर, विजयपाल सिंह धनौरा, होरी लाल गंगेश्वरी, महेश सिंह गजरौला शामिल होंगे। इनके अलावा पांच ग्राम पंचायत प्रशासक मनु यादव फौलादपुर धनौरा, ओमकार सिंह सैनी, सलेमपुर गौंसाई, यशपाल सिंह रुपानांगल हसनपुर, इसरत अली पौरारा गंगेश्वरी, संदेश ढिल्लो कुम्हरिया अमरोहा को बुलाया गया है। सीडीओ ने बताया कि तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। आरक्षण को लेकर चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी。
जिले की जनसंख्या एक नजर में
अमरोहा। वर्ष 2011 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 1840221 है। इसमें 963449 पुरुष व 876772 महिलाएं शामिल हैं। अब जिले की जनसंख्या करीब 25 लाख 76 हजार के पास पहुंच गई है।
जिले में एक जिपं अध्यक्ष व छह ब्लॉक प्रमुख
अमरोहा। वर्तमान में जिले में एक जिपं अध्यक्ष व छह ब्लॉक प्रमुख कार्यरत हैं। वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 597 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया गया था। बाद में नगर पालिका परिषद अमरोहा के सीमा विस्तार के दौरान 21 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। इसके बाद जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 576 रह गई।
परिसीमन के बाद बदली वार्डों की संख्या
अमरोहा। परिसीमन के बाद पंचायतों की संरचना में भी बदलाव हुआ है। पिछली बार जिला पंचायत के 27 वार्डों में चुनाव हुआ था जबकि इस बार एक वार्ड कम होकर कुल 26 वार्ड रह गए हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 683 से घटकर 653 हो गई है। जिले में वर्तमान में ग्राम पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 6748 है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


