दीपावली पर सीएम ने क्षेत्रवासियों को दी सौगात, सड़क के लिए 26 करोड़ जारी

दीपावली पर सीएम ने क्षेत्रवासियों को दी सौगात, सड़क के लिए 26 करोड़ जारी

संक्षेप:

Amroha News - क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने 24 गांवों को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त...

Oct 19, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने शहर से दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए 26 करोड़ रुपये जारी होने की जानकारी दी। दीपावली पर क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है। विधायक ने लखनऊ से फोन पर बताया की हाईवे के जीरो तटबंध के ख्यालीपुर ढाल से अगरौला-भीमा ठीकरी से शहर के चामुंडा मंदिर होते हुए करनखाल के पुल तक लगभग 14 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दे दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इतना ही नहीं सड़क के लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के संग उक्त धनराशि जारी भी हो गई। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। सड़क जर्जर होने से करीब 24 से अधिक गांवों के लोग व किसान सीधे रूप से प्रभावित थे। क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सड़क बनवाने की मांग की थी। उधर, तहसील क्षेत्र के गांव चक गुलाम अंबिया में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनने पर विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि विद्यालय में क्षेत्र के संग जनपद भर के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। यह विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। आदमपुर में राजकीय डिग्री कालेज की स्थापना व ब्रह्माबाद के आसपास बड़ा बिजलीघर बनाने की मांग की। विधायक ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के सम्मुख रखते हुए समाधान की गुहार लगाई।