ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकड़ाके की ठंड के सामने बेबस दिखी धूप, नहीं मिली राहत

कड़ाके की ठंड के सामने बेबस दिखी धूप, नहीं मिली राहत

शाम होते ही एक बार फिर से ठंड ने असर दिखाया। शाम

कड़ाके की ठंड के सामने बेबस दिखी धूप, नहीं मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 29 Dec 2019 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम के बदले मिजाज के बाद बढ़ी सर्दी से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। रविवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकलने से भी लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बदले मौसम से लोगों की बेचैनी बढ़ गई। दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। रविवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शीतलहर ने ठंड को अधिक बढ़ाने का काम किया। हालाकि दोपहर के समय कोहरा छंट गया। धूप भी खिली। धूप निकलने के बाद उम्मीद थी कि ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूर्यदेव आसमान में बादल होने की वजह से लुकाछिपी करते दिखे। सर्द हवा और गलन से लोगों की दिक्कत बढ़ने लगी। शाम होते ही एक बार फिर से ठंड ने असर दिखाया। शाम को फिर से शुरू हुई कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों में जल्दी ही सन्नाटा पसर गया। अधिकतर मोहल्लों की सड़कें भी सूनी हो गई। लोग जल्दी ही अपने घरों में कैद हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें