हादसे का शिकार हुए युवक के शव की तीसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक युवक की पहचान नहीं हो सकी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। युवक मांगकर खाने का काम करता था।

हादसे का शिकार हुए युवक के शव की तीसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात हादसे का शिकार हुए युवक की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त करवाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब ढाई बजे नेशनल हाईवे पर गजरौला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर औद्योगिक पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान मौके पर पहुंचे। शव को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक युवक मांगकर खाने का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शिनाख्त करवाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।