गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Amroha News - रविवार आधी रात से जिले में मौसम अचानक बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। गर्मी से राहत मिली और किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। हालांकि, आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा आई।

रविवार आधी रात के बाद से जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। किसानों के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित रही। फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। रविवार शाम से आसमान में बादल उमड़ने लगे। आधी रात के बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सोमवार सुबह तक रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।
तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया। किसानों के लिए भी बारिश राहतभरी खबर लेकर आई। इस समय हुई वर्षा फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आगामी बुआई के साथ ही खड़ी फसलों को मजबूती मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर हुई बारिश उत्पादन बढ़ाने में सहायक होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो न केवल गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि खेती को भी बड़ा लाभ होगा। हालांकि आंधी-बारिश के चलते रविवार रातभर शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ स्थानों पर पेयजलापूर्ति का संकट भी बना। फिलहाल जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बारिश को फसलों के लिहाज से फायदेमंद बताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


