Amroha News: डिडौली में अघोषित कटौती के खिलाफ भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: सिवोरा बिजलीघर से जुड़े डिडौली क्षेत्र के गांवों में अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ भाकियू संघर्ष अराजनैतिक ने विरोध जताया। संगठन ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की। किसानों और आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन की चेतावनी दी गई है अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

Amroha News: डिडौली में अघोषित कटौती के खिलाफ भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Amroha News: सिवोरा बिजलीघर की आपूर्ति से जुड़े डिडौली क्षेत्र के गांवों में अघोषित कटौती को लेकर भाकियू संघर्ष अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रोष जताया। अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति दुरुस्त कराए जाने की मांग की। संगठन जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कहा कि शाम के समय घरेलू कार्य होते हैं और रात में भी बिजली की सबसे अधिक जरूरत रहती है। इसके बावजूद अघोषित कटौती की जा रही है। जबकि ओवरलोड भी नहीं है। लगातार कटौती से किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं। जल्द आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, गौरव गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, सोमपाल सिंह, धर्मेंद्र पवार, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: डिडौली में अघोषित कटौती के खिलाफ भाकियू ने सौंपा ज्ञापन