ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाउमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग

उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग

अमरोहा समेत जिले भर में सुबह से आसमान से आग बरस रही है। सूरज की तपिश के बीच लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रही है। चिलचिलाती धूप पसीना निकाल रही है। सड़कों पर जहां-तहां लगने वाले जाम से परेशानी अधिक बढ़...

उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 29 Aug 2019 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा समेत जिले भर में सुबह से आसमान से आग बरस रही है। सूरज की तपिश के बीच लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रही है। चिलचिलाती धूप पसीना निकाल रही है। सड़कों पर जहां-तहां लगने वाले जाम से परेशानी अधिक बढ़ रही है।

वहीं गर्मी के बढ़ते सितम के बीच बिजली कटौती की समस्या भी गहरा गई है। बुधवार रात भर लगातार ट्रिपिंग की जाती रही। गुरुवार सुबह भी बिजली कटौती के चलते उपभोक्ता परेशान नजर आए। मांग में वृद्धि और उत्पादन में कमी के साथ ही स्थानीय फॉल्ट के चलते विद्युतापूर्ति प्रभावित होने का दावा अफसर कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें