ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात हुआ। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो...

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 08 Jul 2019 12:47 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात हुआ। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

बछरायूं निवासी परवेज व गजरौला के बुध बाजार मोहल्ला निवासी महेश रविवार की देर रात पेट्रोल पंप से ड्यूटी करके बाइक से वापस लौट रहे थे। भानपुर फाटक के नजदीक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। आस-पास के लोग दौड़े व घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

सूचना पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें