ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाबुखार से चौबीस घंटे के भीतर किशोर समेत दो लोगों मौत, दहशत

बुखार से चौबीस घंटे के भीतर किशोर समेत दो लोगों मौत, दहशत

तहसील क्षेत्र के गांव कोकापुर में बुखार से 24 घंटे के भीतर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव में दहशत फैली हुई है। मृतकों के परिवारों में...

तहसील क्षेत्र के गांव कोकापुर में बुखार से 24 घंटे के भीतर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव में दहशत फैली हुई है। मृतकों के परिवारों में...
1/ 2तहसील क्षेत्र के गांव कोकापुर में बुखार से 24 घंटे के भीतर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव में दहशत फैली हुई है। मृतकों के परिवारों में...
तहसील क्षेत्र के गांव कोकापुर में बुखार से 24 घंटे के भीतर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव में दहशत फैली हुई है। मृतकों के परिवारों में...
2/ 2तहसील क्षेत्र के गांव कोकापुर में बुखार से 24 घंटे के भीतर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव में दहशत फैली हुई है। मृतकों के परिवारों में...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 26 Sep 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर। संवाददाता

तहसील क्षेत्र के गांव कोकापुर में बुखार से 24 घंटे के भीतर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव में दहशत फैली हुई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गांव निवासी 17 वर्षीय लोकेश पुत्र रतन सिंह को करीब एक माह से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सकों के यहां उसका उपचार कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गुरुवार को बुखार से उसकी मौत हो गई। वह दो बहनों का अकेला भाई था। 5 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते उसकी मां की मौत हो गई थी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर 14 वर्षीय जोगिंदर पुत्र सीताराम को भी पिछले दो-तीन दिन से तेज बुखार आ रहा था। बताया जा रहा है कि उसके पैर में भी चोट लग गई थी। संभल के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन बहजोई ले गए, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वह तीन भाई-बहनों में मंझला था। उसके परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। उधर बुखार से 2 मौतों को लेकर गांव में दहशत फैली हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के कई लोगों को बुखार आ रहा है। रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ त्यागी ने बुखार से मौतों को लेकर अनभिज्ञता जताई है। कहा कि इस संबंध में सीएचसी पर कोई सूचना नहीं दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें