कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
Amroha News - गजरौला में सोमवार सुबह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक तेज गति कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। हापुड़ के रोहित और रामवीर बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रामवीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

गजरौला। सोमवार सुबह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हापुड़ के घंटाघर निवासी रोहित कुमार व उनका रिश्तेदार रामवीर बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर के पास पीछे से आई तेज गति कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रामवीर की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


