Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTwo Friends Cheat 6 47 Lakh Rupees by Falsely Promising Truck Purchase
ट्रक खरीदने का झांसा देकर दो दोस्तों ने चालक से हड़पे 6.47 लाख

ट्रक खरीदने का झांसा देकर दो दोस्तों ने चालक से हड़पे 6.47 लाख

संक्षेप:

Amroha News - दो दोस्तों ने ट्रक खरीदने का झांसा देकर मोहम्मद अकरम से 6.47 लाख रुपये हड़प लिए। अकरम ने उन पर भरोसा कर पैसा उधार दिया, लेकिन दोनों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dec 31, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

जोया, संवाददाता। ट्रक खरीदने का झांसा देकर दो दोस्तों ने 6.47 लाख रुपये हड़प लिए। झूठ बोलकर रकम उधार ली और बाद में लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नरथो से जुड़ा है। गांव में मोहम्मद अकरम का परिवार रहता है, वह पेशे से चालक हैं और अपना निजी ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। एफआईआर के मुताबिक गांव निवासी मोहम्मद नबीजान और गांव ढकिया चमन निवासी मोहम्मद आसिम भी पेशे से चालक हैं और अपना ट्रक चलाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अकरम की इन दोनों से दोस्ती है। आरोप है कि 12 अप्रैल 2022 को तीनों की संभल चौराहे पर मोहम्मद आसिम की दुकान पर मुलाकात हुई। मोहम्मद नबी जान और मोहम्मद आसिम ने मोहम्मद अकरम से ट्रक खरीदने के लिए 12 लाख रुपये की जरूरत होने की बात कही। दोनों पर यकीन करते हुए आकर मोहम्मद अकरम ने सवा लाख रुपये घर से मंगा कर नकद दे दिए जबकि 5.22 लाख रुपये अलग-अलग तारीख में दोनों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि दोनों ने उधार लिए रुपये अगस्त 2024 में लौटाने का वादा किया था लेकिन बाद में दोनों ने रुपये वापस नहीं किए। तकादा करने से पर आनाकानी करने लगे और बाद में लौटाने से इनकार कर दिया। दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मोहम्मद नबी जान और मोहम्मद आसिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।