अनुदान पर यंत्र के लाभार्थियों का ई-लॉटरी से चयन
कृषि यंत्रीकरण परियोजना में सभी प्रकार के यंत्रों के लाभार्थियों का चयन कलक्ट्रेट में ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की...
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 11 Jan 2024 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें
कृषि यंत्रीकरण परियोजना में सभी प्रकार के यंत्रों के लाभार्थियों का चयन कलक्ट्रेट में ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें ई-लॉटरी के 86 चक्रों में 937 आवेदनकर्ता किसानों के सापेक्ष 112 किसानों के टोकन कन्फर्म कर चयन किया गया। पचास फीसदी किसानों की प्रतीक्षा सूची तैयार की गई। निर्धारित समय में कोई किसान यंत्र क्रय नहीं करता तो प्रतीक्षा सूची वाले किसान का नाम स्वत: चयनित हो जाएगा। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।