ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाधान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगे धान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगे

धान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगे धान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगे

धान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगेधान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए...

धान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगे धान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 15 Aug 2022 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

धान खरीद की तैयारियों को लेकर खाका खींचने लगा है। धान खरीद के लिए जिले में बीस केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगे। सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदा जाएगा। एक अक्टूबर से जिले में धान खरीद शुरू होगी। सरकारी केंद्रों पर धान बेचने से पहले किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

बता दें कि जिले में करीब 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की फसल उगाई गई है। जिले में अभी तक धान की फसल अच्छी चल रही है। पंद्रह दिन बाद अगेती फसल में बालियां निकलना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर में फसल पक जाएगी। जिले में धान खरीद से पहले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्रय एजेंसी और क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। जिले में धान खरीद के लिए बीस केंद्र प्रस्तावित किए जा रहे हैं। एक अक्टूबर से जिले में धान खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिये ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकरण के समय अपने आधार में फीड मोबाइल नंबर अकिंत कराएं, जिससे एसएमएस द्वारा प्राप्त ओटीपी को भर कर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे। धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति कुंतल और धान ग्रेड ए समर्थन मूल्य 2060 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से पहले धान खरीद की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें