
गजरौला मार्ग पर शनिवार रात हुआ हादसा, मची चीख पुकार
Amroha News - हसनपुर में शनिवार रात गजरौला मार्ग पर ओवरटेक के दौरान गुड़ लदी ट्रक, कैंटर और कार खंदक में गिर गए। हादसे में ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
हसनपुर, संवाददाता। गजरौला मार्ग पर शनिवार रात ओवरटेक के दौरान गुड़ लदी ट्रक, कैंटर व कार खंदक में घुस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्रक का क्लीनर बुरी तरह घायल हुआ है। उसे काफी मशक्कत के बाद केबिन से निकाला जा सका। घायल को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चालक को भी काफी चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक बिजनौर की चांदपुर मंडी से गुड़ लादकर इलाहाबाद के लिए निकला ट्रक जैसे ही शनिवार रात करीब 9:30 बजे गजरौला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गेट के नजदीक पहुंचा की पीछे से आ रही तेज गति स्विफ्ट डिजायर कार ने आगे चल रहे कैंटर को ओवरटेक किया।

इस दौरान अनियंत्रित होकर कैंटर, ट्रक व कार खंदक में घुस गए। पेड़ से टकराने से ट्रक का क्लीनर लियाकत अली पुत्र सिद्दीक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि, चालक मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद शफी निवासी चांदपुर घायल हुआ। मौके पर चीख पुकार मच गई। क्लीनर को किसी तरह ट्रक के केबिन से निकाला जा सका। आनन फानन में उसे नगर के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे में कार व कैंटर में बैठे लोगों को चोट नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली से संभल जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




