Tribute to Former Prime Minister Manmohan Singh by Congress Committee in Mourning Ceremony देश के विकास में डा. मनमोहन सिंह का अहम योगदान : कटारिया, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTribute to Former Prime Minister Manmohan Singh by Congress Committee in Mourning Ceremony

देश के विकास में डा. मनमोहन सिंह का अहम योगदान : कटारिया

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें देश के पूर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 29 Dec 2024 06:44 PM
share Share
Follow Us on
देश के विकास में डा. मनमोहन सिंह का अहम योगदान : कटारिया

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओमकर सिंह कटारिया ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह का निधन कांग्रेस पार्टी और देश के लिए अपूर्ण क्षति है। जिसकी भरपाई होना असंभव है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में डा. मनमोहन सिंह का अहम योगदान है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव राजकुमार अरुण, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, शाहिद सिद्दीकी,अब्दुल सत्तार सैफी, मयंक कुमार गुर्जर, नरेंद्र सिंह, अकरम अली, अली हसन, सरदार इंदर सिंह, आबिद खान, इकबाल अंसारी, राजपाल सैनी, मोहसिन अली तुर्क, योगेंद्र कटारिया, राजपाल सिंह, किशोर चंद्र,यशपाल सिंह, इशरत अली, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।