Triangular Contest for President in Tehsil Bar Association Elections अवधेश त्यागी बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTriangular Contest for President in Tehsil Bar Association Elections

अवधेश त्यागी बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष

Amroha News - मंडी धनौरा। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठन के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबल रहा। चुनाव में अवधेश त्यागी ने निकटतम प्रतिद्वं

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 31 Dec 2024 12:32 AM
share Share
Follow Us on
अवधेश त्यागी बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष

तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठन के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबल रहा। चुनाव में अवधेश त्यागी ने निकटतम प्रतिद्वंदी मूलचंद त्यागी को सात वोटों से हराते हुए जीत हासिल की। अन्य तीन पदों के लिए भी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सोमवार सुबह 10:30 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 3:30 बजे तक चला। कुल 147 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए अवधेश त्यागी को 57, मूलचंद त्यागी को 50 व अनिल भटनागर को 40 मत मिले। अवधेश त्यागी ने सात वोट से जीत दर्ज की। महासचिव पद के लिए ओमवीर सिंह को 80 व हितेश कुमार को 67 मत मिले। ओमवीर सिंह ने 13 मतों से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह को 114 व लघु पाल सिंह को 31 मत मिले, दो मत निरस्त हुए। 83 मत से जितेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुमन लता व महिपाल सिंह के बीच टक्कर रही। सुमन लता को 110 व महिपाल सिंह को 35 मत मिले जबकि दो मत निरस्त हुए। सुमन लता 75 मत से विजयी हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों को लेकर संघर्ष करेंगे। चुनाव अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि चार पदों के लिए चुनाव हुआ था। सभी पदों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है। इस दौरान अनुज त्रिवेदी, कमल गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, आलोक भारती, मुकेश चंद चौहान, तिलकराज चौहान, विवेक सिंह, सर्वेश शर्मा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।