Amroha News: बिजली कर्मियों ने पौधरोपण कर ली प्रकृति संरक्षण की शपथ
Amroha News: बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बुढ़नपुर डिडौली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष जीवन की आवश्यकताएं हैं और प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन के समय में वृक्षारोपण अनिवार्य है। पौधों की सुरक्षा और देखभाल पर जोर दिया गया।

Amroha News: एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्र केंद्र बुढ़नपुर डिडौली परिसर में छायादार और फलदार पौधे रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल धरती का श्रृंगार नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण करना अब विकल्प नहीं, अनिवार्यता बन गई है। कार्यक्रम में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने पर जोर दिया गया। साथ ही पौधों को मवेशियों से बचाने के लिए 'ट्री गार्ड' का प्रयोग करने और और नियमित रूप से सींचने की जरूरत बताई।
इस दौरान विपिन कुमार, नितिन पवार, छोटे, सहदेव इमरान, साहिल, जावेद, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


