Amroha News: एआरटीओ ने परिवहन कर्मियों संग किया पौधरोपण
Amroha News: गजरौला के ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार मिश्रा ने विभिन्न औषधीय और फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय सचिव डॉ. पूनम पंडित ने पौधों की देखभाल का महत्व बताया। कई अन्य व्यक्तियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Amroha News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार मिश्रा ने रविवार को विभागीय कर्मचारियों संग गजरौला के ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में नीम, अश्वगंधा, आंवला, अमरूद, जामुन सहित अनेक औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय सचिव एडवोकेट डॉ. पराग पंडित की माता डॉ. पूनम पंडित ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। पीटीओ सुधीर सिंह व सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने पौधे लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने पर जोर दिया। इस दौरान नेहा शर्मा, नेहा चौहान, श्वेता फाटक, रंजू, साक्षी, शिल्पी, पलक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


