ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाभीड़ की पिटाई से घायल दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार जारी

भीड़ की पिटाई से घायल दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार जारी

भीड़ की पिटाई से घायल दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत में सुधार बताया जा रहा...

भीड़ की पिटाई से घायल दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार जारी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 11 Jun 2023 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

भीड़ की पिटाई से घायल दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत में सुधार बताया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीया एक महिला गुरुवार दोपहर बाद खेत पर चारा लेने गई थी। महिला का कहना है कि इस दौरान एक अधेड़ मौके पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की और फरार हो गया। पीड़िता कोतवाली पहुंची, तहरीर दी। बताया जाता है कि महिला के पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुनि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं शुक्रवार को आरोपी गांव में घूम रहा था। भीड़ ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, पुलिस को भी खबर की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल आरोपी को सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस हिरासत में आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें