ट्रेन हादसे का शिकार हुए युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त
Amroha News - गजरौला में शुक्रवार शाम को एक युवक ट्रेन हादसे का शिकार हुआ, जिसकी उम्र 35 वर्ष थी। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना ट्रेन चालक ने कंट्रोल को दी थी। रविवार को भी शव की पहचान नहीं हो पाई।

गजरौला, संवाददाता। ट्रेन हादसे का शिकार हुए युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा शुक्रवार की शाम हुआ था। शिनाख्त नहीं होने पर आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। मुरादाबाद-दिल्ली रेल मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना कंट्रोल को दी थी। कंट्रोल से मैसेज फ्लैश होते ही सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया था।
रविवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरपीएफ के थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि शव को शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


