Amroha News: सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर तीन युवक थे, जब किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। मृतकों की पहचान प्रिंस और दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Amroha News: सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

Amroha News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर गुरुवार देर रात को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रिंस और दीपांशु के रूप में हुई है दोनों अमरोहा शहर के मोहल्ला जयओम नगर के रहने वाले हैं।

सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha News: सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल