Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTragic Road Accident Claims Life of 18-Year-Old Biker in Hapur
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में भैंसा बुग्गी से बाइक टकराने से हसनपुर के युवक की मौत

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में भैंसा बुग्गी से बाइक टकराने से हसनपुर के युवक की मौत

संक्षेप: Amroha News - गढ़मुक्तेश्वर में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय सचिन वर्मा की मौत हो गई। वह हापुड़ के गंगाचोली का निवासी था और एक अन्य युवक के साथ काम से गया था। वापसी में उसकी बाइक भैंसा बुग्गी से टकरा गई। सचिन का...

Thu, 23 Oct 2025 11:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सड़क हादसे में हसनपुर के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी 18 वर्षीय सचिन वर्मा पुत्र स्वर्गीय सतीश चंद्र वर्मा बुधवार देर शाम पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ किसी काम से हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर गया था। वापसी के दौरान गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मीरा की रेती लिंक मार्ग पर उसकी बाइक सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई।

दुखद सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके की ओर रवाना हो गए। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हापुड़ की मोर्चरी पर जुटे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने की तैयारी कर रहे हैं। सचिन पूर्व राशन डीलर सतीश चंद वर्मा का पुत्र था। वह छह बहनों का इकलौता भाई था। लगभग 10 वर्ष पहले उसके पिता की भी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह परिवार का एकमात्र सहारा था। सौतेली मां शारदा ने उसका पालन पोषण किया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, बहनें भैया दूज पर अपने इकलौते भाई के आने का इंतजार करती रह गईं।