Amroha News: चारा मशीन से घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: एक कक्षा 6 की छात्रा, शिवानी, चारा मशीन में दुपट्टा फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे मुरादाबाद और फिर मेरठ के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। कई दिन बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर उसकी शुक्रवार को मृत्यु हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Amroha News: चारा मशीन से घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत

Amroha News: चारा मशीन में दुपट्टा फंसने से गंभीर रूप से घायल कक्षा 6 की छात्रा की शुक्रवार शाम मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आदमपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर मुन्जब्ता निवासी बबलू सिंह की 11 वर्षीया बेटी शिवानी बीती 19 जून की शाम मां राम श्री देवी व भाई दीपांशु के साथ विद्युत चलित मशीन से हरा चारा काट रही थी। इस दौरान शिवानी का दुपट्टा मशीन की कपलिंग में फंस गया। शिवानी कपलिंग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे निजी अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। कई दिन तक चले उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो बीते गुरुवार को परिजन मेरठ ले गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन देर शाम शव लेकर गांव आ गए। शुक्रवार शाम गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवानी चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह गांव के स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ रही थी। हादसे से हर कोई गमगीन है। थानाध्यक्ष कमल तोमर ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।