Amroha News: ससुराल में बिजली का तार ठीक करते वक्त करंट से दामाद की मौत, कोहराम
Amroha News: ससुराल में मेहमान के रूप में आए दामाद मोहित की छत पर बिजली के तार ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई। परिजनों ने बताया कि यह एक हादसा था और किसी का दोष नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amroha News: ससुराल में मेहमानदारी पर आए दामाद की छत पर बिजली के तार ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रहरा निवासी गीता पत्नी संजय का कहना है कि करीब 10 दिन पहले उसका दामाद मोहित पुत्र महेश निवासी ग्राम शाहपुर थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद घर पर आया था। इसके बाद से वह मेहमानदारी में घर पर ही रह रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे मोहित छत पर बिजली का तार ठीक करने लगा। अचानक उसे बिजली का करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
खबर लगते ही परिवार व मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने 35 वर्षीय मोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू का दी। गीता ने पुलिस को दी सूचना में कहा है कि इत्तेफाकिया हादसे में उसके दामाद की मौत हुई है, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। बताया जा रहा है कि मोहित के परिवार में पत्नी व एक बेटा है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। खबर लगते ही मोहित के परिजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत होने की बात कही जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। इस संबंध में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।


