Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTragic Bike Collision in Rahra Truck Driver Dies Couple Injured
अलीगढ़ मार्ग पर बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दंपति गंभीर घायल

अलीगढ़ मार्ग पर बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दंपति गंभीर घायल

संक्षेप:

Amroha News - अलीगढ़ मार्ग पर रहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइकों की टक्कर में ट्रक चालक तुलसी की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुलसी लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए अमरोहा गया था। उसकी मौत से परिवार में शोक फैल गया है।

Jan 02, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

रहरा, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर रहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खादर निवासी 32 वर्षीय तुलसी पुत्र यादराम ट्रक चलाता है। शुक्रवार सुबह वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए अमरोहा आरटीओ कार्यालय गया था। उधर से लौटने में देर हो गई। देर शाम जैसे ही वह बाइक लेकर अलीगढ़ मार्ग पर रहरा थाना क्षेत्र के छपना गांव के समीप पहुंचा कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे में तुलसी गंभीर घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक का चालक वंशी वाला महरपुर निवासी लाल सिंह और उसकी पत्नी देवकली भी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। उधर, तुलसी ने नगर के निजी अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि हादसे में मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी बाइक के चालक व उसकी पत्नी को घायल हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। तुलसी की मौत से परिवार पर टूटा गम का पहाड़ रहरा। परिजनों का कहना है कि तुलसी मेरठ में ट्रक चालक था। वह लाइसेंस रिन्यूवल कराने के संबंध में अपने घर आया था। तुलसी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तुलसी अपने पीछे पत्नी पुष्पा और दो बेटे देवदत्त व शिवम को छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तुलसी ट्रक चलाकर ही परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से गांव में हर कोई गमगीन है।