अलीगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-बेटा गंभीर
Amroha News - अलीगढ़ मार्ग पर गुरुवार शाम एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला परवीन की मौत हो गई। उसके पति अली हसन और बेटे राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। परवीन के पांच बच्चे हैं और उसकी मौत से परिवार में शोक छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रहरा, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर गुरुवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि, उसका बेटा व पति घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी अली हसन व उनकी पत्नी परवीन अपने बेटे राशिद की बाइक पर गुरुवार शाम रहरा से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रहरा से निकलकर अलीगढ़ मार्ग पर इंटरलॉकिंग फैक्ट्री के पास पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। 50 वर्षीया परवीन की मौके पर मौत हो गई जबकि, अली हसन व राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से राशिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अली हसन का सीएचसी में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि परवीन के पांच बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। खबर लगते ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि परवीन का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अली हसन का सीएचसी में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर व चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


