
गजरौला मार्ग पर सवारी का इंतजार कर रही मां बेटी को टाटा मैजिक ने रौंदा, बच्ची की मौत
Amroha News - हसनपुर में गजरौला मार्ग पर एक महिला और उसकी डेढ़ वर्षीया बेटी को तेज गति वाली टाटा मैजिक ने कुचल दिया। बच्ची की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि माँ का इलाज जारी है। पुलिस ने टाटा मैजिक और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हसनपुर, संवाददाता। गजरौला मार्ग किनारे खड़ी होकर सवारी का इंतजार कर रही महिला व उसकी डेढ़ वर्षीया बच्ची को टाटा मैजिक ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची की मौत हो गई जबकि, मां का उपचार जारी है। पुलिस ने टाटा मैजिक व चालक को कब्जे में ले लिया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में ब्याही समीना पत्नी युसूफ अपनी डेढ़ वर्षीया बेटी जुनेरा के साथ मायका कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा आई थी। शनिवार शाम वह किसी काम से शहर आ रही थी। इस दौरान वह मार्ग किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी कि इस दौरान गजरौला की दिशा जा रही तेज गति टाटा मैजिक ने उन्हें कुचल दिया।

मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। निजी अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय जुनेरा की मौत हो गई जबकि, समीना का नगर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने टाटा मैजिक व चालक को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। परिजन बच्ची को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


