ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, युवक की हालत गंभीर

Mar 04, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - संभल मार्ग पर कालाखेड़ा चीनी मिल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार करन सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।

ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, युवक की हालत गंभीर

संभल मार्ग पर कालाखेड़ा चीनी मिल गेट के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी प्रथी सिंह का पुत्र करन सिंह रविवार रात करीब 10 बजे बाइक से कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह चीनी मिल गेट के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।

करन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पीड़ित के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उपचार के बाद बाइक सवार की हालत में सुधार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।