Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTragic Accident on Mouni Amavasya Woman Dies Five Injured in Road Mishap
मौनी अमावस्या पर स्नान कर लौट रहे संभल के लोगों की कार रोडवेज बस की टक्कर के बाद पलटी, महिला श्रद्धालु की मौत, पांच घायल

मौनी अमावस्या पर स्नान कर लौट रहे संभल के लोगों की कार रोडवेज बस की टक्कर के बाद पलटी, महिला श्रद्धालु की मौत, पांच घायल

संक्षेप:

Amroha News - मौनी अमावस्या पर गजरौला के बृजघाट से गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों की कार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Jan 18, 2026 12:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

हसनपुर, संवाददाता। मौनी अमावस्या पर गजरौला के बृजघाट से गंगा स्नान कर लौट रहे संभल जनपद निवासी लोगों की कार को कोहरे के बीच रोडवेज बस ने पीछे से साइड मार दी कार तीन पलटी खाती हुई खंदक में गिर गई। एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे संभल मार्ग पर थाना सैद नगली क्षेत्र के ढक्का मोड व उझारी के बीच हुआ। जनपद संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रहटोल निवासी उषा, सावित्री, मोहनवती, सूरजपाल रामपाल व सतवीर के संग इको कार से गंगा स्नान के बाद घर लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार को गांव निवासी सुनील चला रहा था। जैसे ही उनकी कार ढक्का मोड व उझारी के बीच पहुंची कि पीछे से आ रही तेज गति रोडवेज बस साइड मारकर चली गई। साइड इतनी जबरदस्ती कि कार तीन पलटी खाती हुई खंदक में गिर गई। चालक सुनील को छोड़कर कार सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर मची अफरा तफरी के बीच घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां 40 वर्षीया उषा पत्नी सतवीर को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि सावित्री, मोहन वती, रामपाल सतवीर व सूरजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उषा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि रोडवेज बस की साइड लगने से कार खंदक में पलटने से हादसा हुआ है। एक महिला की मौत हुई है जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उषा के परिवार में 6 बेटी व एक बेटा है। पति सतवीर मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर कर रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के एक ही मोहल्ले के रहने वाले उक्त सभी लोग मौनी अमावस्या पर बृजघाट गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे। लौटते समय हादसा हो गया। हादसे की खबर गांव में पता लगता ही अफरा तफरी मच गई। घायल व मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मचा है।