ट्रैक्टर की टक्कर से घायल मजदूर की मौत, चालक पर केस

Feb 24, 2026 11:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में 10 दिन पहले ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए मजदूर शीलचंद की मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह हादसा 14 फरवरी को हुआ था, जब शीलचंद गन्ना छीलने गया था।

ट्रैक्टर की टक्कर से घायल मजदूर की मौत, चालक पर केस

अमरोहा। 10 दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्रिपलर की टक्कर से घायल हुए मजदूर की उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रजबपुर थाना क्षेत्र में खेड़की भूड़ के जंगल में हादसा 14 फरवरी की सुबह 7:30 बजे हुआ था। क्षेत्र के गांव बलदाना हीरा सिंह निवासी चरन सिंह का बेटा शीलचंद जंगल में भूरे के खेत में गन्ना छीलने गया था। आरोप है कि गांव खेड़की भूड़ के रहने वाले जितेंद्र ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए शीलचंद को टक्कर मार दी थी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जोया रोड स्थित निजी अस्पताल से बीती 19 फरवरी को डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन 22 फरवरी को शीलचंद को लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में ट्रैक्टर चालक जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।