वाराणसी हादसे में कैंटर चालक की मौत व क्लीनर के घायल होने से मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - वाराणसी में एक कैंटर चालक मोहम्मद अली की ट्रक से टक्कर में मौत हो गई, जबकि क्लीनर आजम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार देर रात हुआ। मोहम्मद अली अपने परिवार का भरण-पोषण कैंटर चलाकर करता था। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया जा रहा है, जहां परिजनों में शोक फैल गया।

वाराणसी हादसे में कैंटर चालक की मौत व क्लीनर के घायल होने से मचा कोहराम

वाराणसी में मंगलवार देर रात हुए हादसे में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी कैंटर चालक की मौत व क्लीनर के घायल होने की सूचना पर यहां परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद हसन गांव निवासी अपने साथी आजम के साथ आठ दिन पूर्व बिहार के लिए कैंटर गाड़ी में सामान लादकर ले गया था। परिजनों ने बताया कि बिहार से लौटते समय मंगलवार देर रात वाराणसी के नजदीक उनकी कैंटर गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई।

मोहम्मद अली व आजम गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मोहम्मद अली ने दम तोड़ दिया। वहीं, आजम की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मोहम्मद अली की मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मोहम्मद अली के परिवार में पत्नी व एक बेटी है। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा है। मोहम्मद अली कैंटर चलाकर परिवार की गुजर-बसर कर रहा था। वहीं स्थानीय पुलिस ने हादसे की जानकारी से इनकार किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।