
मजदूरों के शव लेकर पहुंचे परिजन, दीपावली पर खुशियों की जगह पसरा मातम
Amroha News - हसनपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी हादसे में मृत कोतवाली क्षेत्र के गांव उधनपुर निवासी दोनों मजदूरों के शव रविवार को गांव लाए गए। परिवार में को
हसनपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी हादसे में मृत कोतवाली क्षेत्र के गांव उधनपुर निवासी दोनों मजदूरों के शव रविवार को गांव लाए गए। परिवार में कोहराम मच गया। गांव में दीपावली की खुशियों की जगह मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर हल्द्वानी के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में प्रतापपुर पुलिस चौकी के पास हाईवे पर मुर्गों से भरी पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सवार गांव निवासी 26 वर्षीय अखिलेश पुत्र अंतराम जाटव व 22 वर्षीय शीशपाल पुत्र महावीर चौहान की मौत हो गई थी। खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने नानकमत्ता थाने पर संपर्क किया।

मौत की पुष्टि होते ही परिजन मौके की ओर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मजदूर दिवाली पर घर आ रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर ट्राली में अन्य और कई लोग भी सवार थे। ग्रामीणों का कहना है कि अखिलेश व शीशपाल हल्द्वानी में करीब डेढ़ माह पूर्व बिजली फिटिंग का कार्य करने गए थे। अखिलेश पांच बहन भाइयों में तीसरे नंबर का है जबकि, शीशपाल पांच बहन भाइयों में छोटा था। जल्द ही अखिलेश का रिश्ता होने वाला था। शीशपाल की करीब पांच माह पूर्व शादी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह दोनों मजदूरों के शव गांव लाए गए। बेहद गमगीन माहौल में शाम के वक्त गंगा घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से केवल संबंधित परिवारो में ही नहीं बल्कि, गांव भर में दीपावली की रौनक मातम में बदली रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




