कार टक्कर से कारोबारी की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने 55 वर्षीय ताला कारोबारी रौशन अहमद को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रौशन की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार किया। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

कार टक्कर से कारोबारी की मौत

अमरोहा, संवाददाता। शहर में रविवार रात बिजनौर रोड पर दरगाह शाह विलायत चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने लूना सवार 55 वर्षीय ताला कारोबारी रौशन अहमद को रौंद दिया। हादसे के बाद बेकाबू हुई कार दो टप्पे खाने के बाद सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कोई अन्य राहगीर या वाहन कार की चपेट में नहीं आया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल रौशन अहमद की रविवार दोपहर निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए मृतक को सुपुर्दे खाक किया है। पुलिस स्तर पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।मृतक

रौशन अहमद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी थे। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रौशन अहमद तालों का कारोबार करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे वह अपनी लूना पर सवार होकर दुकानों से तकादा कर घर लौट रहे थे। बिजनौर रोड पर दरगाह शाह विलायत चौराहे से थोड़ा आगे पेट्रोल पपं के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार आईटेन ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में लूना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि हवा में उछलकर दूर जाकर गिरे रौशन अहमद गंभीर घायल हो गए। दूसरी तरफ बेकाबू हुई आईटेन दो टप्पे खाने के बाद उल्टी हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार से उतरकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए घायल रौशन अहमद को शहर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पहुंचे परिजन उन्हें जोया रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। रविवार दोपहर उपचार के दौरान रौशन अहमद की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। मामले में अग्रिम कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।