Amroha News: हापुड़ में सड़क हादसे में रजबपुर के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: अमरोहा। हापुड़ क्षेत्र में काली नदी के पास ततारपुर ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में

Amroha News: हापुड़ में सड़क हादसे में रजबपुर के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amroha News: हापुड़ क्षेत्र में काली नदी के पास ततारपुर ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में रजबपुर निवासी 38 वर्षीय बाइक सवार कुलविंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। रजबपुर क्षेत्र के गांव असावर निवासी अजब सिंह का बेटा कुलविंद्र ततारपुर ओवरब्रिज से गुजर रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रही कार में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुलविंद्र गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी गढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: हापुड़ में सड़क हादसे में रजबपुर के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम