बुआ की शादी के दौरान पांच वर्षीय बालक की उड़द के खोलते भगोने में गिरने से मौत, खुशी की जगह हादसे के बाद मची चीख पुकार

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर में एक बुआ की शादी के दौरान 5 वर्षीय बालक आर्यन गर्म उड़द के भगोने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए मेरठ भेजा गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। परिवार में खुशी की जगह मातम छा गया। अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह किया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

बुआ की शादी के दौरान पांच वर्षीय बालक की उड़द के खोलते भगोने में गिरने से मौत, खुशी की जगह हादसे के बाद मची चीख पुकार

हसनपुर। बुआ की शादी के लिए गुरुवार को मेहमानों की दावत के लिए बने उड़द के खौलते भगोने में गिरकर पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शादी के मौके पर खुशी की जगह हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेहद गमगीन माहौल में शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी ओमकार सिंह की बेटी की बारात गुरुवार दोपहर बाद जनपद हापुड़ से आई थी।

मेहमानों की दावत के लिए घर के कोने में हलवाई गैस की भट्टी पर खाना तैयार कर रहा था। इस दौरान ओमकार का पांच वर्षीय पोता आर्यन खेलते हुए गर्म उड़द के भगोने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मची अफरातफरी के बीच आनन फानन में उसे नगर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में आर्यन की मौत हो गई। गमगीन माहौल में बारात की विदाई की गई। शव गांव लाकर शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आर्यन दो भाइयों में बड़ा था। शादी की खुशी हादसे के बाद गम में तब्दील हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।