
कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण
Amroha News - गजरौला में पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात शक्ति सिंह और टीएसआई अनुज मलिक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण में बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, डायवर्जन प्लान और पार्किंग की व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अवैध अतिक्रमण हटवाने और चालान की कार्रवाई की गई।
गजरौला। पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात शक्ति सिंह व टीएसआई अनुज मलिक ने बुधवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी यातायात ने बृजघाट से मोहमदाबाद अंडरपास, ओसीता अंडरपास, कुमराला चौकी तिराहा, गजरौला चौपला चौराहा, इंदिरा चौक व भानपुर रेलवे फाटक तक निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात संचालन, बैरिकेडिंग व्यवस्था, साइन बोर्ड, डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। टीएसआई ने हसनपुर रोड एवं धनौरा रोड पर संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करने की कार्रवाई की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




