ट्रक खराब होने से हाईवे पर लगा लंबा जाम
Amroha News - गजरौला में बृजघाट पर ट्रक खराब होने से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों का एक घंटे तक जाम लगा। जाम के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटाकर जाम खुलवाया और यातायात को सामान्य किया।

गजरौला। नेशनल हाईवे पर बृजघाट में ट्रक खराब होने से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबा कतार के बीच करीब एक घंटे तक जाम लग गया। जाम के दौरान वाहनों में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाकर कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिल्ली को जाने वाली लेन में ट्रक खराब हो गया था। आवागमन बाधित होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ते ही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार के बीच लंबा जाम लग गया। इससे वाहनों में फंसे लोग गर्मी से बेहाल हो गए।
मौके पर पहुंची गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बृजघाट चौकी पुलिस के साथ जाम खुलवाने की कवायद शुरू की। क्रेन से ट्रक को हटवाने के बाद ही पुलिस जाम खुलवा सकी। तब जाकर लोगों को राहत मिली। बृजघाट चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लगा था। जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


